फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात किलो 640 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

Fri, 09 Feb 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चौकी हरनौली पुलिस ने गांव कम्हेड़ी से एक नशा तस्कर को सात किलो 640 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी हरनौली पुलिस प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान गुप्त जानकारी मिली कि दड़बा डेरा कम्हेड़ी निवासी कर्मजीत अपने घर के आसपास ग्राहकों को डोडा पोस्त बेचता है। पुलिस ने संदिग्ध कर्मजीत को उसके मकान के पास गली में दबिश देकर काबू कर लिया। डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक कट्टे से सात किलो 640 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें