कैथल। आईजी कॉलेज की एमए अंग्रेजी दूसरे सेमेस्टर की सात छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में टॉप 10 सूची में स्थान पाया है।
कॉलेज की प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि छात्रा सिमरनजीत कौर ने 465/500 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान, छवि ने 464 अंकों के साथ दूसरा, भारती ने 459 अंकों के साथ तीसरा, सुरभि ने 435 अंकों के साथ छठवंा, महक ने 434 अंकों के साथ आठवां, साक्षी ने 433 अंकों से नौवां व मनु रानी ने 432अंक लेकर 10वां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक सुरभि शर्मा, मोनिका गुगलानी, मंजू, ज्योति व अंकिता मौजूद रहे।