फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जुआ खेल रहे सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने ताश से जुआ खेल रहे सात आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से 45 हजार 400 रुपये नकदी व ताश बरामद हए। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि ढांड-कैथल रोड स्थित एक राइस मिल के सामने गली में एक मकान में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मकान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी नानकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी पवन व राजकुमार, कंबोज कॉलोनी कैथल निवासी राजकुमार, डीएवी कॉलोनी कैथल निवासी सलिंद्र, प्रताप गेट कैथल निवासी सावन, सुभाष नगर कैथल निवासी राजू व गांधी नगर कैथल निवासी सतीश को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 400 रुपये व 104 ताश बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें