फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीरी चोरी मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना शहर क्षेत्र में एक गोदाम से जीरी की बोरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर कैथल निवासी अजय उर्फ मास, राहुल, अजय, अशोक, राजीव नगर निवासी कमलदीप तथा महादेव कॉलोनी निवासी अनिकेत के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी विकास ने शिकायत दी थी कि नई अनाज मंडी में उसकी आढ़त की दुकान है और उसने मंडी के पास एक गोदाम किराये पर लिया हुआ है। गोदाम में 50-50 किलो वजन की बासमती जीरी की कुल 860 बोरियां स्टॉक में रखी थीं। 7 फरवरी को जब वह 53 और बोरियां रखने गोदाम पहुंचा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर 46 बोरियां गायब मिलीं। थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, 15 कट्टे जीरी तथा 6 हजार रुपये बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया है और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें