कलायत में सड़क पर हंगामा करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामगढ़ पांडवा निवासी मंदीप, परमवीर, ईश्वर, गुरुदेव, प्रदीप, सुभाष व भीम के रुप में हुई है। ये जानकारी एसपी मकसूद अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम के समय सार्वजनिक स्थान कलायत कैंची चौक पर सड़क के बीच में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके हुड़दंग हंगामा करने के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिससे लोगों की शांति भंग हो रही थी।