कैथल। साई मंदिर में आयोजित श्री साई दिव्य अमृतमय कथा संकीर्तन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम में हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना ही भगवान की सच्ची पूजा है। साई मंदिर कमेटी ने हैफेड चेयरमैन कैलाश भक्त को साई बाबा का चित्र देकर सम्मानित किया। कथा करते हुए साई मंदिर के मुख्य पूजारी और जानेमाने कथावाचक पंडित विकास लेखवार ने कहा कि साई बाबा कहते है कि दुनिया में हर चीज हमें दोबारा प्राप्त हो सकती है, लेकिन मानव शरीर एक बार चला जाए तो वह दोबारा नहीं मिलता। संवाद