फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूरिस्ट वीजा पर भेज विदेश में फंसा दिया

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को दुबई और वहां से इटली भेजने के नाम पर एक आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए और युवक को वर्क की बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजकर विदेश में फंसा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खुराना रोड निवासी निर्मला देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसका लड़का सूरज विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उन्होंने गांव सौंगल के रहने वाले अनिल कुमार से बातचीत की। अनिल ने उनके घर पर आकर कहा कि वह लड़के को दुबई या इटली में सैटल करवा देगा। जिस पर वे उसकी बातों में आ गए। इसकी एवज में उसने 1.25 लाख रुपये दुबई के लिए व सात लाख रुपये इटली भेजने के लिए मांगे। 13 अक्तूबर 2023 को अनिल ने उनसे 1.25 लाख रुपये ले लिए उसके लड़के को दुबई भेज दिया। वहां पर लड़के का अपहरण करके उसका पासपोर्ट व अन्य सभी दस्तावेज छीन लिए। आरोपी ने धोखाधड़ी करके उसके लड़के का वर्क वीजा लगवाने की बजाय टूरिस्ट वीजा लगवा दिया। आरोपी ने उसके लड़के को दुबई भेजने 10 दिन बाद 22 हजार रुपये उसे आगे इटली भेजने के नाम पर ले लिए। बाद में न तो लड़के को इटली भेजा व न ही दुबई में काम दिलवाया है। आरोपी ने उनके साथ करीब 1.50 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़त ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़के को अगवा करके दुबई में फंसा दिया है और अब उस पर एक लाख 25 हजार का जुर्माना लगवा दिया है। जब वह अपने लड़के को वापस लाने बारे आरोपी से बातचीत करती है तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। जांच अधिकारी सनेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें