कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर में नौ हजार 865 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। वहीं, 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। अब तक 897 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं |
जांच के दौरान अलग-अलग टीमों को 11 जगहों पर लार्वा मिला। वहीं, जिले में अब तक 1032 जगहों पर डेंगू का लारवा मिल चुका है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही हैं। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 43 हजार 70 लोगों को बुखार मिला। संवाद