फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मदनलाल ढींगरा स्मारक स्थित पंजाबी वेलफेयर सभा के सभागार में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें जुलाई माह में जन्म वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

बैठक की शुरुआत महासचिव धन सचदेवा ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण से की। हाल ही में अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


इसके बाद महासचिव धन सचदेवा ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए उपस्थित सदस्यों से गुरु महिमा पर आधारित भजनों के लिए आह्वान किया। मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने अपनी प्रसिद्ध शेरो-शायरी से नागरिकों का अभिनंदन किया और विभिन्न प्रसंगों से वरिष्ठ नागरिकों को जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रधान नरेंद्र निझावन ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के नवनिर्माण भवन की जानकारी दी। बैठक में जन्मदिन मनाने वाले वरिष्ठ सदस्यों तुलसीदास सचदेवा, नरेंद्र निझावन, वीके चावला, रामस्वरूप मिगलानी, लाल जैन और जगदीश कालड़ा को सम्मान पट्टिका पहनाकर, उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें