राजौंद। अमर स्कूल किठाना के छात्रों प्रतीक ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दिशा लंबी कूद में रजत, कृष ने 100 मीटर कांस्य, इशिका ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। इस माैके पर स्कूल प्रबंधक सरोज ने छात्रों को बहुत बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य प्रियंका ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। वह स्कूल के पीटीआई मनदीप भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं जो बच्चों को सही मार्गदर्शन दिखाकर खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। संवाद