कैथल। गांव कुलतारण का नाम रौशन करने वाली मुक्केबाज खिलाड़ी पायल ने अपनी उपलब्धियों में एक नया पंख जोड़ लिया है। इन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित कर लिया गया है। यह शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया जाएगा। पायल इस शिविर में 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह शिविर आयरलैंड में 21 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इनका चयन ट्रायल के आधार पर रोहतक में हुआ है। संवाद