फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि महाविद्यालय के 11 स्वयंसेवकों का चयन

Tue, 17 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल के 11 स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय स्तर के शिविरों के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. मेहर चंद ने बताया कि चार स्वयंसेविकाओं अनीशा, तमन्ना, निर्जला एवं पूजा का चयन मनाली में आयोजित साहसिक शिविर के लिए तथा सात स्वयंसेवकों का चयन हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ है। डॉ. चरण सिंह ने बताया कि राज्य एनएसएस सेल, हरियाणा द्वारा 17 से 26 फरवरी तक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली (हिमाचल प्रदेश) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत साहसिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें