फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी में जेबीटी शिक्षक पर राजद्रोह का केस

Sun, 25 Sep 2022 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

अध्यापक पर केस दर्ज करने के विरोध में शिक्षक तालमेल कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। विरोध में शनिवार को जवाहर पार्क में बैठक की।
विज्ञापन
जवाहर पार्क में बैठक कर विरोध जताते शक्षिक तालमेल संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वाले जेबीटी अध्यापक सुरेश द्रविड़ के खिलाफ पुलिस ने सिटी थाने में राजद्रोह (124-ए) का केस दर्ज किया है। उधर, अध्यापक पर केस दर्ज करने पर शिक्षक तालमेल कमेटी के सदस्यों ने रोष जताया है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंट मदन लाल की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि वह आठ सितंबर को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निवास स्थान पर तैनात था। उस दिन जन शिक्षा अधिकार संघ कैथल के पदाधिकारी अपनी मांगों के संबंध में राज्यमंत्री निवास स्थान चिरंजीव कॉलोनी में मांगों का ज्ञापन देने के लिए आए थे, जहां पर आरोपी ने मंत्री, विधायक व सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उसने भी 23 सितंबर को अध्यापक को मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया में देखा, जिसको वह पहले से जानता था। वह सुरेश द्रविड़ जेबीटी अध्यापक है। उसने राजद्रोही भाषण देकर जनता को भड़काने और सरकार के प्रति जान बूझकर घृणा भाव पैदा करने का काम किया है। विदित हो कि इस मामले में अध्यापक को 12 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने 19 सितंबर को अध्यापक को बहाल कर दिया था। सिटी थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अध्यापक के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अध्यापक पर केस दर्ज करने पर जताया रोष, रद न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी 
उधर, अध्यापक पर केस दर्ज करने के विरोध में शिक्षक तालमेल कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। विरोध में शनिवार को जवाहर पार्क में बैठक की। जिला संयोजक सतबीर गोयत ने बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही अध्यापक पर राजद्रोह का केस दर्ज करने पर निंदा की।

गोयत ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य अध्यापक पर दर्ज केस को रद करने की मांग पर 26 सितंबर को एसपी मकसूद अहमद से मुलाकात करेंगे। यदि दर्ज केस रद नहीं किया तो 28 सिंतबर को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश चहल, रामपाल शर्मा, बलवान छौत, जिला प्रधान राजबीर पाई, सुभाष शर्मा, बलबीर सिंह, शमशेर डीपी, विजेंद्र, मजेंद्र सिंह, संदीप गिल, राजेश सिंहमार, ईशम सिंह, सुरेंद्र चहल व जय प्रकाश शास्त्री मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें