फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा बढ़ी, संदिग्धों की तलाश

Sun, 25 Jan 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गणतंत्र दिवस पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में हो गई है। शनिवार को पुलिस ने चौक चौराहों पर दिनभर वाहनों की जांच की। पुलिस अधीक्षक उपासना ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अपने अपने अधिकार क्षेत्र में पडने वाले सभी होटल, लॉज, धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों आदि की जांच करते हुए वहां पर ठहरे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए है। पुलिस की ओर से होटल प्रबंधकों को किसी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थाई नाकों के अलावा गणतंत्र दिवस तक अस्थायी नाके भी लगाए गए हैं, जहां पर आने जाने वाले व्हीकलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बस अड्डा के अलावा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जांच की जा रही है। खुफिया तंत्र सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा।
इस समारोह में शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी, गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद नवीन जिंदल बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगी। परेड का नेतृत्व डीएसपी ललित कुमार करेगें। इससे पहले मुख्य अतिथि शहीद स्मारकों पर जाकर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह स्थल पर क्यूआरटी स्ट्राइंकिंग रिजर्व, लिफ्टिंग पार्टी, बंब डिस्पोजल सहित विभिन्न टीमें तैनात रहेगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा के दृष्टिगत करीब 600 कर्मचारी-अधिकारियों की विभिन्न बिंदुओं पर ड्यूटी लगाई गई है। शहर व समीपवर्ती क्षेत्र में विशेष बिंदुओं पर स्पेशल नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान शहर क्षेत्र में राइडर भिन्न-भिन्न रुटों पर निरंतर गश्त करेंगे, जिनकी लावारिश गाड़ी, रिक्शा, मोटर साइकिल व अन्य वाहन पर पैनी नजर रहेगी। एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और समारोह को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में आमजन अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें