फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतगणना में रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम, रूट होंगे डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए करीब 600 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एसपी उपासना ने दी है। उन्होंने बताया कि अंबाला रोड और ढांड रोड पर कई रास्ते वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

एसपी ने बताया कि मतगणना आरकेएसडी कॉलेज, आरकेएसडी स्कूल व आईजी कॉलेज में होगी। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर किसी भी व्यक्ति को ब्लेड, बीडी, माचिस, मोबाइल फोन, खतरनाक रसायन, आग्नेय शस्त्र, के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रूट रहेगा डायवर्ट ः एसपी उपासना ने बताया कि पिहोवा चौक से आईजी कॉलेज करनाल रोड तक, अंबाला रोड खुरानिया पैलेस से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस अंबाला रोड कैथल तक व ढांड रोड पर भगवती साड़ी शोरूम से सैमसंग शोरूम नजदीक आईजी स्कूल ढांड रोड तक वाहनों के लिए पूर्ण रूप से रास्ता बंद रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि मतगणना के दिन शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा सोशल मीडिया पर ऐसी बयानबाजी ना करें, जिससे आपसी द्वेष भावना फैलती हो, या शांति व्यवस्था भंग होती हो। मतगणना के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाकों के माध्यम से वाहनों डायवर्ट करके निकाला जाएगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए पुलिस की कई टुकड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।

—————————————
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें