फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्विज प्रतियोगिता में करनाल जोन में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विद्या​र्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल के विद्यार्थियों ने बाल दिवस प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की टीम ने करनाल जोन में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी छह जोन की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से कक्षा 11वीं की छात्रा अनामिका और छात्र दुर्गेश ने भाग लिया।
विज्ञापन

दोनों विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी सामान्य जागरूकता, तार्किक सोच और ज्ञान का परिचय दिया। उनके आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर टीम ने जोन स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिला बाल कल्याण परिषद पानीपत की ओर से बाल दिवस प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आयोजित की गई थी। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार और चेयरपर्सन निधि कंसल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय के मैनेजर गौरव गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें