फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेक्टर ऑफिसर को दिया पोली डैशबोर्ड एप्लीकेशन का प्रशिक्षण

Wed, 15 May 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर ऑफिसर को पोल डैश बोर्ड मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया गया। एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी जया श्रद्धा, गुहला एसडीएम एवं एआरओ कृष्ण कुमार, कलायत एसडीएम एवं एआरओ सत्यावान सिंह मान तथा कैथल एसडीएम एवं एआरओ सुशील कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर को पोल डैशबोर्ड एप्लीकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कैथल विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुशील कुमार ने आरकेएसडी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान बताया कि पोल डैश बोर्ड मोबाइल एप के माध्यम से सेक्टर ऑफिसर मतदान केंद्र पर मतदान आरंभ होने से मतदान के समाप्त होने तक की सारी गतिविधियों को अपडेट करेंगे। इससे पोल डैशबोर्ड वेब पोर्टल पर आम नागरिक हर पल की अपडेट ले सकेंगे।
विज्ञापन


बताया कि यह एप एआरओ, डीईओ और सीईओ को रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देने के लिए विकसित किया गया। डैश बोर्ड चुनाव प्रक्रिया में सभी अधिकारियों के लिए एक केंद्रीकृत उपकरण के रूप में सहायता करेगा। यह मतदान पूर्व प्रबंधन तथा मतदान के दिन मतदान की निगरानी व जानकारी के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन और वेब एप्लिकेशन है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके तहत पोल डे से पहले दिन और पोल डे के दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सेक्टर ऑफिसर द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें