फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सचिव ने किया गुहला बार का दौरा

Wed, 16 Oct 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के नवनियुक्त सचिव कर्मजीत चौधरी ने मंगलवार को गुहला बार का दौरा कर अधिवक्ताओं से बात की। इस मौके पर कर्मजीत ने कहा कि उनकी शिक्षा दीक्षा यहीं हुई है व गुहला क्षेत्र उसकी कर्म स्थली रही है। इसके चलते गुहला बार उनके लिए मां के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुहला बार का कर्ज उतारने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। कर्मजीत सिंह ने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव में गुहला बार एसोसिएशन ने मेरे पक्ष में शत प्रतिशत मतदान कर इस पद तक पहुंचाया है। कहा कि वकीलों की समस्याओं से वह अच्छी तरह से वाकिफ हैं और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे। ॉ

अतिरिक्त सिविल जज अक्षय चौधरी व जूनियर डिवीजन जज राजेंद्र सिंह ने बार काउंसिल के सचिव कर्मजीत सिंह को बार एसोसिएशन गुहला की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुहला बार के प्रधान सुरेंद्र हांडा, सचिव गौरव, अधिवक्ता जीवन नैन, रामचंद्र शर्मा, जीवानंद कौशिक, ज्ञान सिंह पीडल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें