कैथल। थाना पूंडरी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दूसरे आरोपी गांव करोड़ा निवासी बिंटु को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पूंडरी थाने के एसआई पवन कुमार की टीम को यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि करोड़ा निवासी रमेश चंद्र की शिकायत पर 5 नवंबर को पाई क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी होने के संबंध में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पहले ही एक आरोपी सीवन निवासी सूरज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की जा चुकी है। आरोपी सूरज को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
चोरी के दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर काबू
लाडवा। अलग-अलग मामलों में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सलीम साजिद और अरफात के रूप में हुई है। एसडीओ बिजली निगम की शिकायत पर दर्ज मामलों में बताया गया कि 12 और 18 मार्च 2025 की रात किसानों के खेतों में लगे 16 व 20 केवीए ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी किया गया था। जांच के दौरान थाना लाडवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें कारागार भेज दिया गया। संवाद