संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी चंदाना गेट, कैथल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह की टीम ने राजकुमार को काबू किया है। यह मामला अमरगढ़ गामड़ी, कैथल निवासी जिले सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, जिले सिंह का बड़ा बेटा मुकेश पहले ट्रक चालक था, लेकिन बाद में उसने टायर पंचर की दुकान शुरू की थी। ट्रक चलाने के दौरान मुकेश ने आरोपी राजकुमार और विजय सैनी से कर्ज लिया था। आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे, जिससे मुकेश तनाव में रहने लगा। इसी कारण 3 जुलाई की रात को मुकेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने वीडियो भी वायरल किया था। थाना सिविल लाइन में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।