फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी मामले में दूसरा सह-आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने पुंडरी क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में दूसरे सह-आरोपी फतेहपुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद के कब्जे से पांच चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव सेरधा निवासी रविंद्र सिंह ने थाना पूंडरी में शिकायत दी थी कि 17 अगस्त को उसने अपनी बाइक एसडीओ कार्यालय पूंडरी के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने मामले में पहले गांव सींगवाल, जिला जींद निवासी विनोद को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पांच चोरीशुदा बाइक बरामद हुई थीं। विनोद से पूछताछ के दौरान सामने आया कि राजेश कुमार बाइक चोरी करके उसे देता था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस मामले में चोरी की अन्य वारदातों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें