फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी का दूसरा आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 21 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कैथल पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने की चूड़ियाँ चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दूसरे आरोपी शमशेर निवासी इंदिरा कॉलोनी, रोहतक को काबू किया है। आरोपी पर इससे पहले भी हरियाणा के विभिन्न जिलों में चोरी, स्नेचिंग, धोखाधड़ी और फरारी के करीब 19 मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि सुशीला निवासी जोशियान मोहल्ला, कैथल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 अक्तूबर की सुबह करीब 8:45 बजे जब वह बड़ी देवी मंदिर जा रही थी, तभी शीतलपुरी मंदिर के पास स्कूटर सवार युवक ने मार्केट कमेटी का रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका। उसने कागज दिखाकर पूछा कि उस पर कोई नंबर लिखा है या नहीं। इसी बीच उसका दूसरा साथी भी आ गया। महिला ने जैसे ही कागज हाथ में लिया, उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके दोनों हाथों से सोने की एक–एक चूड़ी उतारी और मौके से फरार हो गए। जिस पर थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी। टीम ने 18 नवंबर को वारदात में शामिल पहले आरोपी गुरजीत उर्फ गिन्नी निवासी इंद्रा कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उसने साथी शमशेर का नाम उगल दिया, जिसके बाद शमशेर को भी दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने कैथल में तीन, उचाना और टोहाना में एक-एक यानी मिलाकर कुल पांच वारदातें इसी तरीके से की हैं। पहले पकड़े गए आरोपी गुरजीत के खिलाफ भी भिवानी, रोहतक, जींद और हिमाचल प्रदेश में चोरी के 7 मामले, तथा लड़ाई–झगड़े का 1 केस दर्ज है। आरोपी शमशेर को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें