फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोडा पोस्त सप्लाई में दूसरा आरोपी काबू

Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैथल। डोडा पोस्त सप्लाई मामले में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम ने जिला करनाल के सालवन निवासी बबली को गिरफ्तार किया है। गत नौ अगस्त की रात एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव हरिगढ़ किंगन निवासी जयभगवान उर्फ जैबा के घर पर दबिश दी थी। इसके दौरान एक गाड़ी के साथ तीन प्लास्टिक कट्टों में कुल 61 किलो 390 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी जयभगवान के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। एएसआई नरेंद्र सिंह ने यह कार्रवाई की थी। जयभगवान से पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी जयभगवान ने कबूल किया कि यह डोडा पोस्त उसे साहिल और बबली ने मिलकर उपलब्ध कराया गया था। संवादI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें