फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों रुपये की ठगी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने के एक मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी तरसेम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

कैलरम निवासी शिव कुमार की शिकायत के अनुसार उसने अपने बेटे साहिल को विदेश भेजने के लिए कलायत निवासी उमरपाल राणा से संपर्क किया। जो उमरपाल ने उसको पुर्तगाल भेजने के 12 लाख रुपये मांगे। उसने अलग-अलग समय में उमरपाल को 11 लाख 97 हजार 500 रुपये दे दिए।

इसके बाद 28 मार्च को उमरपाल राणा ने उसके बेटे साहिल को अमृतसर से दुबई भेज दिया। बाद में साहिल को लीबिया भेज दिया। बाद में साहिल से कोई संपर्क नहीं हुआ। शिव कुमार ने बताया कि इस बारे में उसने एजेंट उमरपाल राणा और उसके पार्टनर प्रेम और पवन सैनी को साहिल से बात कराने के लिए कहा। वे बार-बार झूठे दिलासे देते रहे कि जब उसका पुत्र पुर्तगाल पहुंच जाएगा तो बात करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता लगा कि साहिल को लीबिया से फ्लाइट के बजाय गलत रास्ते से नाव के माध्यम से आगे भेज रहा था। नाव रास्ते में पलट गई। तब से साहिल का कोई पता नहीं चल रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी तरसेम कुमार भी उक्त वारदात में आरोपियों के साथ था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें