फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी में दूसरा आरोपी काबू

Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवती को नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में राजौंद थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी जिला भिवानी के बहल गांव निवासी हितेश को गिरफ्तार कर लिया। एसआई रमेश चंद्र की टीम को सफलता मिली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेरधा निवासी राजेश कुमार कि शिकायत दी थी कि अलेवा जिला जींद निवासी रामनिवास कैंचुआ खाद बनाने का बिजनेस करता है। अगस्त 2024 में उसकी पहचान रामनिवास के साथ हुई थी, फिर उनकी आपस में दोस्ती हो गई थी। एक दिन वे साथ बैठे हुए थे। उसी समय उसकी भांजी का कॉल आया और उसने कहा कि वह बीए पास कर चुकी है और नौकरी करना चाहती है। इस पर रामनिवास ने कहा कि उसकी जान पहचान भिवानी निवासी हितेश से है जो युवाओं को नौकरी दिलाता है।
विज्ञापन


उसे कहकर वह लड़की को रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिला देगा। उन्होंने इस पर हामी भर दी। फिर आरोपियों ने उससे लड़की को नौकरी लगवाने के नाम पर दो बार में 78 हजार रुपये ले लिए और कहा कि एक महीने के अंदर ही आपकी भांजी को रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। इंतजार के बाद भी जब काम न हुआ तो उन्होंने रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन


तब आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा फोन किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। राजौंद थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले में एक आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी हितेश के कब्जे से नौ हजार रुपये बरामद किए गए। उसे अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें