फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों के ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
स्निफर डॉग के साथ पहुंची टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैथल पुलिस ने शनिवार सुबह गुहला क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव चाणचक, डेरा चाणचक सहित आसपास के कई डेरों पर पुलिस की 15 टीमों ने स्निफर डॉग की मदद से 20 घरों और अन्य संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से नशे के कारोबार में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के आदेशानुसार और एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। डीएसपी रोहताश की अगुवाई में हुई कार्रवाई में थाना गुहला के एसएचओ इंस्पेक्टर शिवकुमार और सीआईए गुहला प्रभारी पीएसआई संदीप की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस टीमों ने नशा तस्करों के घरों और अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की। स्निफर डॉग की मदद से पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और गैरकानूनी कार्यों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की गई।

डीएसपी रोहताश ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले में नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है। इसके लिए विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों की असली जगह जेल है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने वालों या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें