संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने शुक्रवार को अनाज मंडी अंगौध, रामथली, कांगथली का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, नापतोल, बिजली व्यवस्था जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं निरंतर रहे।
एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की फसल को निर्धारित एमएसपी पर खरीदा जाए और खरीदी गई फसल का समय पर उठान किया जाए। सरकार के सभी नियमों की दृढ़ता से पालना करें। सभी अधिकारी कर्मचारी खरीद एजेंसियों, मंडी एसोसिएशन के साथ आपस में तालमेल करते हुए रबी सीजन को संपन्न करवाएं।
उन्होंने कहा कि कुछ किसान फसल कटाई करने के बाद अवशेषों में आग देते हैं, जिससे काफी जानमाल की हानि होने की आशंका रहती है, जो ठीक नहीं है।