फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने पीएचसी स्टाफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन
एसडीएम गांव कांगथली पीएचसी का निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मंगलवार को गांव कांगथली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर डॉक्टरों से स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से भी बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। एसडीएम ने पीएचसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई अच्छी प्रकार से हो। एसडीएम ने कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार हो और समय पर उन्हें इलाज के साथ-साथ सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मैडिकल यूनिट व अलग-अलग वार्डों में जाकर चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम गांव कांगथली पीएचसी का निरीक्षण करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें