फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए एसडीएम ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। खरीफ सीजन 2026-27 के तहत मंडियों में धान की आवक को देखते हुए खरीद और उठान व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसडीएम अजय हुड्डा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंडी प्रधान, उपप्रधान, आढ़तियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य धान सीजन के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाना रहा। बैठक के दौरान मंडी प्रतिनिधियों और आढ़तियों ने धान की आवक, उठान, बारदाने की उपलब्धता और परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। अधिकारियों ने आढ़तियों की शिकायतों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व गति के साथ पूरा किया जाएगा। एसडीएम ने मौके पर मौजूद तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मार्केट कमेटी सचिव और खंड कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम करें। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, परिवहन और उठान की निरंतर निगरानी करने के आदेश दिए। मौजूद अधिकारियों ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि मंडी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें