फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टीबी से बचाव के लिए बनाए 18 बलगम जांच केंद्रों में स्क्रीनिंग शुरू

Wed, 30 Jul 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 18 नए बलगम जांच केंद्रों पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये केंद्र मार्च 2025 में बनाए गए थे, लेकिन लैब तकनीशियन की अनुपलब्धता के कारण इन पर कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब तकनीशियन की नियुक्ति के साथ ही इन सभी केंद्रों पर जांच शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के मरीजों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान भी जारी है। इससे पहले जिले में बलगम जांच केंद्रों की संख्या 12 थी, जो अब बढ़कर 30 हो गई है। ये सभी केंद्र सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जून 2025 के बीच विभाग ने 26,340 लोगों की स्क्रीनिंग की, जिसमें से लगभग 500 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई है। वहीं, 250 मरीज पहले से इलाजरत थे। इस प्रकार वर्तमान में जिले में सकि्रय टीबी मरीजों की संख्या 750 हो गई है। इन सभी का इलाज सरकार की ओर से निशुल्क किया जा रहा है।

साल 2024 में पूरे वर्ष के दौरान विभाग ने कुल 32,000 लोगों की स्क्रीनिंग की थी, जिससे इस साल की शुरुआती छह महीने की सक्रियता स्पष्ट झलकती है।

कहां-कहां स्थापित हुए हैं नए बलगम जांच केंद्र



जिले में छह टीबी यूनिटों के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ये केंद्र खोले गए हैं। सभी यूनिट व उनके अंतर्गत केंद्रों की सूची इस प्रकार है ः-
विज्ञापन


टीबी यूनिट-एक (कैथल):

n
जिला नागरिक अस्पताल, कैथल

n
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शक्ति नगर

n
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेल नगर

n
पुराना जिला नागरिक अस्पताल

टीबी यूनिट-2 (पूंडरी):

n
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पूंडरी

n
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: हाबड़ी, पाई, मूंदड़ी





टीबी यूनिट-3 (सीवन):

n
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीवन

n
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: पाडला, क्योड़क

टीबी यूनिट-4 (गुहला):

n
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुहला

n
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: कांगथली, खरकां, भागल, अगौंध

टीबी यूनिट-5 (कलायत-कौल):

n
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: कलायत, कौल

n
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: बालू, देबवन, बात्ता, सजूमा, ढांड, रसीना, टीक, फरल

टीबी यूनिट-6 (राजौंद):

n
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजौंद

n
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: करोड़ा, किठाना, जाखौली





टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की टीएसटी व ईग्रा जांच की जा रही है। नए बलगम जांच केंद्रों की शुरुआत से जांच की रफ्तार तेज हुई है। सिर्फ छह माह में 26 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। -डॉ. संदीप बातिश, उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी, टीबी बचाव कार्यक्रमax
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें