फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के स्काउट बख्शीश गिरधर व तेजेंद्र दीप विश्व स्काउट्स जंबुरी अमेरिका में भाग लेने के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म ओपन ग्रुप कैथल लीडर बख्शीश गिरधर एवं रोवर तेेजेंद्र दीप विश्व स्काउट्स जंबुरी अमेरिका के लिए चयनित होने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए। ग्रुप के संरक्षक दरबारा सिंह नैन ने बताया कि 22 जुलाई से दो अगस्त तक अमेरिका के वर्जिनिया में होने वाली विश्व स्काउट्स जंबुरी में पूरे विश्व से 164 देशों के 40 हजार के लगभग स्काउट्स गाइड्स, रोवर रेंजर स्काउट्स गाइडस भाग लेंगे। इसमें 40 विभिन्न तरह की गतिविधियां होंगी। यह जंबुरी प्रत्येक चार वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। विश्व स्काउट्स जंबुरी का उद्देश्य विश्व में बंधुत्व की भावना को बढ़ाना है। इसमें भारत से 500 स्काउट्स गाइड्स भाग लेंगे। इसमें उनके ग्रुप के दो सदस्यों का चयन हुआ है। चयन होने पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों ने इन्हें बधाई दी। दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें