फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चालकों में हुई टक्कर से बढ़ी बहस, हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। करनाल रोड पर जाट स्कूल के पास दो स्कूटी चालकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक स्कूटी पर लड़की तो दूसरी पर लड़का सवार था। स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। लड़की ने घर वालों को बुला लिया और उन्होंने मिलकर बिना कुछ पूछे लड़के को पीटना शुरू कर दिया। बाद में लड़के ने भी अपने परिजनों को बुला लिया। फिर दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। लड़की के परिजनों की हाथापाई में स्कूटी सवार लड़के के कपड़े भी फट गए। इस दौरान करनाल मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में सुलह करवाने का प्रयास किया। बाद में एक बस में लगभग 10 पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने किसी भी पक्ष से बातचीत नहीं की और स्कूटी सवार लड़के व उसके साथी को बस में बैठाकर ले गए। वहीं लड़की पक्ष के लोगों को भी थाने पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की लापरवाही से वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें