फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
मृतक अलेवा निवासी सत्यवान
विज्ञापन
कैथल। किच्छाना बस अड्डे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटर सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जींद जिले के गांव अलेवा निवासी सत्यवान के रूप में हुई है। घायल राधेश्याम को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों स्कूटर पर सवार होकर गांव जाखौली में रहने वाली सत्यवान की बेटी ममता से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव अलेवा निवासी रोहताश ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वीरवार को वह अपने निजी काम से मोटरसाइकिल पर अलेवा से जाखौली जा रहा था। जब वह किच्छाना बस अड्डे से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसे अपने चाचा सत्यवान और राधेश्याम स्कूटर पर जाते हुए दिखाई दिए। दोनों जाखौली में रहने वाली सत्यवान की बेटी ममता से मिलने जा रहे थे।

टक्कर मारकर चालक मौके से भागा
रोहताश के अनुसार, इस दौरान राजौंद की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में सत्यवान और राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक मौके से भाग गया। रोहताश और अन्य लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने राधेश्याम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि सत्यवान की हादसे में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की शुरू
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि तितरम थाना के जांच अधिकारी सतपाल मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अलेवा निवासी सत्यवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें