फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर के पास एक कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में चिरंजीव कॉलोनी निवासी अजय मेहता ने बताया कि वह केयर हेल्थ में एजेंट के तौर पर कार्य करते हैं। 16 जून की दोपहर वे बाजार से घर लौट रहे थे। जब वे करीब 2:05 बजे हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे तो एक छोटी गली से तेज गति और लापरवाही से आई कार ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वे स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए और उनकी दाहिनी टांग में चोट लग गई। टक्कर मारने वाली कार का नंबर उन्होंने नोट कर लिया था। हादसे के बाद उनका बड़ा भाई दीपक भी मौके पर पहुंच गया। कार चालक घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर वहां से चला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें