विनोद कुमार को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री। विज्ञप्ति
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव करोड़ा के टीजीटी विज्ञान शिक्षक विनोद कुमार को पंचकूला में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मौजूद रहे। विनोद कुमार को शिक्षा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने विद्यालय के भौतिक विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके प्रयासों से विद्यालय में भव्य मुख्य द्वार और पुस्तकालय का निर्माण हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ''प्रसिद्ध वैज्ञानिकों का जीवन वृत्तांत एवं उनका योगदान'' नामक पुस्तक भी लिखी है। संवाद