प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को चंडीगढ़ में शिक्षामंत्री कंवरपाल शर्मा से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जिसमें जुलाई माह में स्कूल खोलने पर सहमति बनी है। प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से प्राइवेट स्कूल बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अभिभावक फीस नहीं दे रहे हैं। सरकार ने बिना एसएलसी के दाखिलों की अनुमति दे दी थी। जिससे बाकि फीस आने की उम्मीद भी खत्म हो गयी थी। स्कूल की बसें खड़ी हैं, लेकिन इनका लोन, बीमा और पैसेंजर टैक्स स्कूलों को भरना पड़ रहा है। स्कूलों के बिजली के बिल पहले जैसे ही आ रहे हैं। स्कूलों के 134 ए के पैसे बकाया हैं। 9वीं से 12वीं कक्षाओं में 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस सरकार तय करे और स्कूलों को जल्द से जल्द रिलीज करे। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया ह कि एक जुलाई से राज्य के स्कूल खोल दिए जाएंगे। शिक्षामंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों के पोर्टल पर जो अस्थायी लिंक दिया गया है, उसे बंद किया जाएगा और पहले की तरह सभी विद्यार्थियों का दाखिला एसएलसी के साथ ही होगा। अन्य मांगों को भी शिक्षामंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक रविभूषण गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वजीर ढांडा, उपाध्यक्ष जोगिंद्र ढुल, प्रदेश महासचिव दलशेर लोहान, प्रदेश सचिव कुलदीप बिढाण, पुरषोत्तम शर्मा प्रधान जींद, कुलदीप पुनिया प्रधान कैथल, राजेश कुमार जींद, सतबीर सहारण प्रधान कलायत, अंकुर शर्मा, राजेश शास्त्री महासचिव जींद, खुशीराम दलाल उपाध्यक्ष कैथल, मंगल राम सह-सचिव कैथल, सतीश मालिक उपाध्यक्ष जींद, महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष कैथल, हरपाल ढांढा जिला उपाध्यक्ष, दर्शन मौन प्रधान राजौंद, श्याम लाल चीका, ठाकुर शर्मा चीका, धर्मवीर शास्त्री, कृष्ण सैनी जिला लीगल एडवाइजर, ज्योति सैनी कैथल, प्रवीण प्रजापति, व अन्य स्कूल संचालक शामिल थे।