फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घटती बच्चों की संख्या को बढ़ाएंगे गांववासी

Thu, 23 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
गांव फरीयाबाद की पंचायत ने शुरू की नई पहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव फरीयाबाद में ग्रामीणों व ग्राम पंचायत ने मिलकर एक नई पहल की शुरूआत की है। जिसके लिए गांव में सभी जातियों के लोगों की एक बैठक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में स्कूल में स्टाफ की कमी, बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि नए स्तर से गांव का कोई भी बच्चा जो प्राइमरी शिक्षा के लिए निजी व अन्य स्कूलों में जाते हैं, वे सभी गांव के प्राइमरी सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल भवन में सफाई की व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी, फर्नीचर की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। इसके लिए गांव से 11 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जगपाल सिंह, मेघराज, शमशेर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखबीर सिंह, दिनेश कुमार, बलिंद्र, रामभज, ऋषिपाल, रूपचंद, रणधीर सिंह शामिल है। इस कमेटी की देखरेख की जिम्मेवारी ब्लाक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार को दी गई है। यह कमेटी स्कूल के साथ-साथ गांव के विकास पर भी विशेष ध्यान देगी। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, खुले में शौच मुक्त जैसी अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए समय-समय पर काम करती रहेगी। यह कमेटी समय-समय पर स्कूल में निरीक्षण करती रहेगी। स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए कमेटी ने अभी से गांव के प्रत्येक घर में जाकर पांचवीं तक के बच्चों को गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए अभिभावकों को कह दिया है।

विभाग बढ़ाएगा स्कूल का स्टाफ
इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि स्कूल में जितने बच्चे हैं उनके लिए स्टाफ पूरा है। अगर गांव वाले बच्चों की संख्या बढ़ाते हैं तो बच्चों की संख्या अनुसार स्टाफ भी विभाग द्वारा बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें