फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.. कैसे जाएं स्कूल ...हर रोज यही स्थिति रहती है

Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सड़क पर खड़े पानी के बीच से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे हर रोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव खेड़ी गुलाम अली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से गांव की ओर जाने वाली सड़क परेशानी का सबब बना हुआ है। इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था और इसके लिए मिट्टी डलवाई गई थी परंतु काम बीच में ही रोक दिया गया। उस पर हुई तेज बरसात में सड़क पर डाली गई मिट्टी कीचड़ में तबदील हो गई। अब बच्चों और स्कूल स्टाफ को स्कूल में जाने के लिए रास्ता ही नहीं बचा है। ग्रामीण खेम सिंह, रामपाल कश्यप, रता, अजमेर सिंह, ओमप्रकाश, राजीव शर्मा सहित अन्यों ने बताया कि स्कूल के मुख्य मार्ग का लगभग आधा किलोमीटर की सड़क पर कीचड़ और दलदल हो गई है। इससे स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन व ग्राम पंचायत से इसे जल्द ठीक करने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी
स्कूल जाने वाली छात्राओं कोमल, मुस्कान, जानू, रविना, कविता, सन्तोष ने बताया कि उन्हें इस कीचड़ के बीच में से गुजर कर स्कूल जाना पड़ता है, जिस कारण से उन्हें बहुत परेशानी होती है। कई बार बहुत से छात्र या छात्राएं फिसल कर गिर भी पड़ती हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें