फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली खेल का कैलेंडर जारी, पहले होगी हॉकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्कूल विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने कोरोना काल के बाद स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले चरण में शनिवार को खंड एवं जिला स्तर पर दो दिवसीय प्री-नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। हाबड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इसका आयोजन किया जाएगा। लड़कों व लड़कियों की अंडर-15 व 17 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में जिले की 36 टीमें हिस्सा लेंगी। खंड स्तर पर अव्वल रहने वाली टीमें बाद में जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किए गए संयोजक पीटीआई राजबीर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने पिछले सप्ताह ही स्कूली खेल प्रतियोगिताएं करवाने के लिए पत्र जारी किया गया था। वहीं, स्कूली विद्यार्थी भी इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें विद्यालय में सुबह आठ बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। प्रतियोगिता में विजेेता बनने वाली टीमें दो से चार अगस्त तक कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि शिक्षा विभाग के निदेशालय ने स्कूल खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत जिले में स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए कैलेंडर जारी किया है। पहले चरण में शनिवार और रविवार को हॉकी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए जिले के अलग से पांच पीटीआई नियुक्त किए हैं। इनमें पीटीआई नरेश बनवाला, जगदीश कोबरा, रामदिया, सुरेंद्र कुमार व मनोज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें