फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ से मिली स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय द्वारा कार्यालय से रिकॉर्ड लापता होने की पुलिस को दी गई शिकायत के बाद निजी स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन वीरवार सांय डीईओ शमशेर सिंह सिरोही से मिला। उन्हें बताया करवाया कि जिन स्कूलों को डीएसई से मान्यता मिली है। उन स्कूलों का डीईओ कार्यालय की बजाए डीएसई कार्यालय में रिकॉर्ड है। इसीलिए इसके लापता होने का सवाल ही नहीं उठता। इसीलिए उन स्कूलों की स्थिति स्पष्ट की जाए, जिन्हें डीएसई से मान्यता मिली हुई है।
विज्ञापन

स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद गोयल, राज्य उप-प्रधान जोगेंद्र ढुल, प्रदेश पदाधिकारी वरुण जैन, लाभ सिंह लैलर, बलविंद्र संधू, जोगेंद्र सैनी, सुभाष राणा, महेंद्र सिंह सहित अन्य ने कहा कि पुलिस मेें जो सूची दी गई है, उसमें उन स्कूलों का भी नाम है, जो स्कूल डीएसई से मान्यता प्राप्त हैं और इनका रिकॉर्ड चंडीगढ़ में है। इसीलिए इन स्कूलों की सूची को दुरुस्त करके ही पुलिस में दिया जाए। साथ ही एसोसिएशन ने कहा कि जिन स्कूलों का रिकॉर्ड डीईओ कार्यालय से लापता हुआ है। उस मामले में संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही बनती है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इस रिकॉर्ड को ढूंढा जाए। ताकि बेवजह कोई भी स्कूल संदेह के घेरे में ना आए। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले भर में सैकड़ों स्कूल नियमानुसार चल रहे हैं। इसीलिए किसी फर्जी मान्यता की शिकायत की जांच में सभी स्कूलों को बेवजह परेशान ना किया जाए। साथ ही एसोसिएशन ने डीईओ को स्पष्ट किया कि जिस भी स्कूल संचालक ने मान्यता संबंधी कोई गड़बड़ की है। उसके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करे। एसोसिएशन किसी भी गलत काम करने वाले स्कूल संचालक के साथ नहीं है।
डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि विभाग ने केवल उन स्कूलों की सूची पुलिस में दी है। जिनका रिकॉर्ड कार्यालय में नहीं मिला। इस सूची का फर्जी स्कूलों की जो मान्यता चल रही है। उससे कोई लेना-देना नहीं है। कार्यालय की अलग टीम उस मामले की अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें