कैथल। निदेशक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकुला की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा पहली से पांचवीं तक का अवकाश बढ़ाया है। 31 मई को सुबह सात से 11 बजे तक अभिभावक अध्यापक बैठक का आयोजन होगा। इसमें बच्चों को गर्मियों के अवकाश के लिए होमवर्क किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों का 31 मई तक अवकाश बढ़ाया गया है।