फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियुक्त अधिकारियों को सौंपे बस्ते

Sat, 25 Feb 2023 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों को बस्ते शुक्रवार को सौंपे गए। अधिकारियों और कर्मचारियों की 75 टीमें परीक्षा से संबंधित सामग्री लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रवाना हुई। इससे पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक की और उन्हें परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 75 केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी रखें और इन्हें शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न करवाने में विभाग का सहयोग करें। उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी केंद्र पर नकल या परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा से संबंधित घटना आती है तो तुरंत विभाग को सूचित करें। संबंधित विद्यार्थी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि दोनों कक्षाओं की परीक्षा के लिए जिले में 75 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कैथल में 51, गुहला में 14 और कलायत में 10 केंद्र हैं। दोनों कक्षाओं के 34099 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं कक्षा के 18088 और 12वीं कक्षा के 16011 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। रविंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पूर्ण तैयारी के साथ परीक्षा में बैठें और अच्छे अंक लेकर जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें