फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी दाखिले दिखा लाखों की छात्रवृत्ति हड़पी

Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में छात्रवृत्ति के नाम पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014-15 व 2015-16 में पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में कई कोर्सों में फर्जी दाखिले दिखाकर दलालों ने यह भ्रष्टाचार किया है।

विभाग के अनुसार, दो साल में करीब दो हजार विद्यार्थियों के फर्जी दाखिले दिखाए गए थे। इस मामले में पिछले करीब आठ साल से जांच जारी है, जिसमें विजिलेंस ने भ्रष्टाचार की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विजिलेंस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि भ्रष्टाचार करने वाले लोगों ने पंजाब के विभिन्न काॅलेजों में स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के कोर्सों में विद्यार्थियों के फर्जी दाखिले दिलाए। इन कोर्सों के काॅलेजों की जिले में संख्या काफी कम है, इसलिए दूसरे राज्य में दाखिला दिला विभाग से छात्रवृत्ति ली। विजिलेंस की जांच ने जब इस मामले में विद्यार्थियों से पूछताछ की तो उन्हें दाखिले की कोई जानकारी नहीं थी। विजिलेंस अभी तक करीब 250 विद्यार्थियों को जांच में शामिल कर चुकी है।
विज्ञापन


विजिलेंस के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि जिला कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। मामले में कुछ लोगों ने संस्था बनाकर फर्जी तरीके से इस छात्रवृत्ति की राशि हड़पी है। बच्चों के फर्जी दाखिले पंजाब के विभिन्न कालेजों में दिखाए गए थे। इस मामले में विजिलेंस की तरफ से जांच चल रही है, जो अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फर्जी दाखिले से कुल कितनी राशि हड़पी गई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह लाखों में हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें