राजौंद। किठाना के किठाना कॉलेज ऑफ एजुकेशन किठाना में 10़2 पास विद्यार्थियों का बीएड व बीएससी बीएड में दाखिले के लिए छात्रवृत्ति प्रतियोगिता करवाई। इस मौके पर टॉप 10 विद्यार्थियों को भी मेडल पहना कर प्रोत्साहित किया।
इससे पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. निर्मल सिंगरोहा ने बताया कि इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में विद्यार्थियों को शैक्षणिक व आर्थिक स्तर पर प्रोत्साहित करना है।
स्कॉलरशिप टेस्ट में किठाना, रोहेड़ा, पेगा सडील, खेड़ी, सोंगरी, गुलियाना, लोधर, कसान, डाहौला, मांडी, छातर कई गांव से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में चल रहे कोर्स अन्य गतिविधियों के बारे में प्रिंसिपल डॉ. निर्मल सिंगरोहा ने प्रोजेक्टर से अवगत करवाया।
संदीप सिंह ने परिणाम घोषित किया। बाद में कॉलेज चेयरमैन रामफल ढांडा, एमडी, विकास ढांडा व प्रिंसिपल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किय। इस दौरान सभी विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य डॉ. संदीप, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. सुमन, डॉ. यशपाल, शैलेंद्र कुमार, मोनिका, अन्नु मौजूद रहीं।