प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सामान भेंट करते बैंक अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
गुहला-चीका। भारतीय स्टेट बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वाटर कूलर सहित विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। नागरिक अस्पताल चीका की एसएमओ डॉ. प्रीति सिंगला ने बताया कि एसबीआई गुहला-चीका की ओर से पीएचसी भागल को मल्टी पैरा मॉनिटर, रेडिएंट वार्मर, वाटर कूलर, स्टिक प्रिंटर, सीटीजी मशीन और मरीजों के लिए बेड दिए गए हैं। वहीं पीएचसी कांगथली को मल्टी पैरा मॉनिटर, ईसीजी मशीन, बेड, रेडिएंट वार्मर, वाटर कूलर, ओटी लाइट और ऑटोक्लेव उपलब्ध करवाए गए हैं। इसी प्रकार एसबीआई खरकां की ओर से पीएचसी खरकां को मल्टी पैरा मॉनिटर, ब्लड बैग ट्यूब सीलर, बेड, रेडिएंट वार्मर, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर और ऑटोक्लेव प्रदान किए गए। इन उपकरणों से मरीजों की जांच और उपचार में सुविधा होगी। वाटर कूलर से मरीजों और उनके परिजनों को ठंडा पेयजल भी उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. हर्ष, डॉ. शिवानी, डॉ. परल और एसबीआई के चीफ मैनेजर संकल्प अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सामान भेंट करते बैंक अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक