फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चित्रकला में साव्या, रिहाना को पहला स्थान

Wed, 23 Oct 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अमृत 2.0 के तहत मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साव्या और रिहाना को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. डेजी शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. डेजी शर्मा ने गांव क्योड़क को गोद लिया है। यहां के विद्यार्थी गांव क्योड़क में जल साक्षरता अभियान चलाएंगे, घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें