संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ी सवेरा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर एक साथ तीन स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया है। खिलाड़ी सवेरा की जीत पर जिले व खेले प्रेमियों में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ी सुजल ने भी ताईची इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
कोच शिव कुमार ने बताया की सोनीपत के गन्नौर में 14 से 15 मार्च को आयोजित हुई जूनियर वुशू प्रतियोगिता में कैथल की दो खिलाड़ी सवेरा व सुजल ने भाग लिया। खिलाड़ी सवेरा ने विभिन्न प्रतियोगिता में खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर सांशु व तालु दोनों ही भागों में प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में सवेरा ने चंक्वाण, जियांशु, क्वांशु तीनों ही इवेंट में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ माता-पिता का नाम रोशन किया है।
इस जीत के लिए साथ खिलाड़ी सवेरा का जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए भी चयन हो गया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य खिलाड़ी सुजल ने भी ताईची इवेंट में कांस्य पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी सेवरा ने अपनी जीत का श्रेय अपनी माता नरेंद्र कौर व पिता दीपक लोट को दिया है।
सवेरा की उपलब्धियां
खेलो इंडिया सब जूनियर लीग में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। राज्य सब जूनियर में भी अलग-अलग तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। खिलाड़ी सवेरा लगभग पांच बार राष्ट्रीय व कई बार राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी है।
नृत्य प्रतिभा की भी धनी ः पूरे हरियाणा में खिलाड़ी सवेरा एक मात्र जूनियर खिलाड़ी है, जो खेलों के साथ साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोहा मनवा चुकी है।