संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। श्री शिरडी साईं सेवा कुंज चीका की ओर से रामनवमी के पावन अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला से साई बाबा की भव्य पालकी यात्रा श्री शिरडी साईं सेवा कुंज समिति के अध्यक्ष आशीष गर्ग व प्रेस प्रवक्ता गौरव गोयल की अगुवाई में निकाली। इसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया।
यात्रा शहर के मुख्य बाजार, अनाज मंडी, छोटी मंडी, शहीद उधम सिंह चौक होते हुए नगर भ्रमण करते हुए साई मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा महाराजा रथ में घोड़ों व मशहूर बैंड बाजा के साथ निकाली।
आशीष गर्ग ने कहा कि मानव सेवा ही साई सेवा है। सबका मालिक एक है। प्रत्येक वर्ष शिरडी साई मंदिर की तर्ज पर पालकी यात्रा निकाली जाती है। पालकी यात्रा की समाप्ति के उपरांत श्री साईं मंदिर में भजन कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र हंस, नरेंद्र शर्मा, हैप्पी बंसल, नरेश जैन, विधि चंद गर्ग, अंकुश जिंदल, अनिल गर्ग, दिनेश गर्ग, रुपेश गर्ग, भोजराज बिंदलिस भी मौजूद रहे।