फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हॉकी में हिस्सा लेने को सतीश हरिद्वार रवाना

Sat, 22 Feb 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका, कैथल। चीका हॉकी खेल नर्सरी के खिलाड़ी सतीश का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को वह हरिद्वार रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 22 से 28 फरवरी तक हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में होनी है।
विज्ञापन


यह जानकारी कोच नरेश जांगड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि हॉकी खिलाड़ी सतीश ने इससे पूर्व राजस्थान के गंगानगर में सात से नौ फरवरी को हुई वरिष्ठ राज्य हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चीका नगर का नाम रोशन किया था। उन्होंने बताया कि सतीश को विदा करते समय हॉकी कोच नरेश जांगड़ा, जीएमएसएसएस चीका के प्रधानाचार्य मददेवत शर्मा, पीटीआई मेहताब, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप फौजी, संजीव कुमार, दीवान ठाकुर, पीटीआई सोमप्रकाश, जन कल्याण संस्था चीका तथा कन्यादान फाउंडेशन चीका ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें