फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्दलीय प्रत्याशी रहे सतबीर ने मिलाया हाथ

Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। पूंडरी हलके के कद्दावर नेता व पूर्व में कांग्रेसी नेता रहे सतबीर भाणा ने सीएम नायब सिंह से मुलाकात कर हलके में सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले।

अभी तक भाणा ने भाजपा में विधिवत ज्वाइनिंग नहीं की है, लेकिन चर्चाओं के अनुसार, वे जल्द ही भाजपा में विधिवत शामिल हो सकते है। उनके अलावा जजपा प्रत्याशी रहे डाॅ. प्रीतम कौलेखां जननायक जनता पार्टी को अलविदा कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वे भी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है सतबीर भाणा 2024 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्हें 41 हजार से अधिक मत मिले। इससे पहले 2019 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और अच्छे खासे वोट हासिल किए थे। कहा जाता है कि भाणा साफ-सुथरी छवि के नेता है और उन्होंने हमेशा आम आदमी की राजनीति की है। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि भी नहीं है। भाणा शुरू से ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के करीबी रहे है और हलके में ही नहीं कैथल में उन्होंने कई कामयाब रैली कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का टिकट नहीं दिया तब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और 41 हजार से अधिक वोट लेकर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें